फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beating up youths, breaking windows of three cars

Yamuna Nagar News: दो युवकों से मारपीट, तीन कारों के शीशे भी तोड़े

Fri, 12 Dec 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Beating up youths, breaking windows of three cars
यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में छह युवकों ने दो युवकों पर हमला कर तीन कारों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में रामनगर जगाधरी वर्कशॉप निवासी राज बहादुर ने बताया कि वह अपने साथी कॉलोनी के ही प्रेम के साथ रामनगर कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास खड़ा था। इस दौरान वहां पर कार्तिक, ऋषभ, प्रिंस, लवली, गौरव व सनी आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने वहां पर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। उधर, मामले के जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली गई है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed