{"_id":"68a4d4631ff010c43c0c75ec","slug":"be-cautious-while-drinking-water-in-the-rain-rajni-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142469-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पानी पीने में बरतें सतर्कता : रजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पानी पीने में बरतें सतर्कता : रजनी
Wed, 20 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं जिला सलाहाकार व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
वयासपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम पंचायत व्यासपुर के ट्यूबवेल नंबर एक पर जल संरक्षण एवं जल की गुणवत्ता को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जूनियर इंजीनियर राजवीर सिंह ने की।
जिला सलाहकार रजनी गोयल ने कहा कि जल अनमोल है। जल की एक-एक बूंद कीमती है इसका समझदारी से प्रयोग करें और बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल का संचयन करें, क्योंकि वर्षा का जल अमृत के समान होता है। उन्होंने जल संरक्षण के साथ साफ सफाई के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि पानी को उबाल कर ठंडा करके पीएं।
करीब 80 प्रतिशत जल जनित बीमारी डायरिया, उल्टी, दस्त, हैजा दूषित पानी की वजह से होते हैं। बारिश के मौसम में पीने के पानी संबंधित सतर्कता बहुत जरूरी है। पीने के पानी को खुला न छोड़े व कहीं भी अस्वच्छ कनेक्शन न रहने दे। विशेष ध्यान रखें कि पानी की पाइप नाली में न हो। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना भी उपस्थित रहे।