फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Be aware of the safety of children: Meena

बच्चों की सुरक्षा के प्रति हों जागरूक : मीना

Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Be aware of the safety of children: Meena
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी सोमवार को लघु सचिवालय पहुंची। यहां उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर की बैठक ली। जिसमें बच्चों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वहीं एक लघु कार्यशाला भी लगाई गई। जिसमें बाल कल्याण समिति, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, बाल देखरेख संस्थान, सामाजिक संस्थाओं सदस्य व कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में आयोग सदस्य मीना कुमारी ने सभी से बाल संरक्षण के विषय पर सुझाव लिए।
उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के प्रति सभी विभागों को संवेदनशील होना होगा। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य सभी सुविधाएं देना सुनिश्चित करना होगा। स्कूलों में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम पोक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। बाल देखरेख संस्थानों के बच्चों का पोषण, शिक्षा व सर्वांगीण विकास मिशन वात्सल्य का उद्देश्य है।
विज्ञापन

बाल देखरेख संस्थानों में आश्रित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी ताल मेल बना कर एक मजबूत संरक्षण तंत्र बनाना होगा। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 सेवा बच्चों के लिए सतर्कता से कार्य करे। लोगों को बच्चों के संरक्षण सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य पवन बटार, अलका गर्ग, रेनू रानी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम लता, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा, आंचल त्यागी, मुकेश कंसल, गौरव शर्मा, मुनीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी व संस्था सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed