फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Be alert to avoid cyber fraud: SP

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क : एसपी

Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Be alert to avoid cyber fraud: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ये वे मामले हैं जो पुलिस तक पहुंच रहे हैं। वहीं इससे अधिक लोग प्रतिदिन ठगी का शिकार होते हैं। लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचा सकती है। इसके लिए समय- समय पर पुलिस द्वारा भी अभियान चलाया जाता है। जिसमें लोगों को जागरूक कर हमेशा साइबर ठगों से सतर्क रहने को कहा जाता है। एसपी गंगा राम पूनिया ने का कहना है कि साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें।
विज्ञापन

इंटरनेट व डिजिटल युग में कम्प्यूटर, मोबाइल व इंटरनेट का प्रयोग तेजी से बढ रहा है। इसके साथ ही साइबर अपराधी अलग -अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ धोखाधडी कर रहे हैं। बचाव के लिए किसी भी फोन काल या एसएमएस पर कोई भी निजी, बैंक खाते और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बिल्कुल भी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
काल, एसएमएस या अन्य माध्यम से ओटीपी, यूपीआई आइडी, एटीएम पिन किसी को शेयर न करे। किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क, टीम व्यूवर, एयरड्राई आदि को लिंक से डाउनलोड या शेयर न करें। किसी अनजान के संदेश पर किसी लिंक या एप को फारवर्ड भी न करें, बिना गार्ड, ब्लाॅक स्क्रीन वाली एटीएम का प्रयोग करने से बचे। डेबिड कार्ड का पिन, आनलाइन वालेट के पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। इंटरनेट साइटों या एप्लीकेशन के माध्यम से आनलाइन शापिंग करने के दौरान रिक्वेस्ट मनी आप्शन के प्रयोग करने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed