फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BDPO took stock of waterlogged areas

Yamuna Nagar News: जलभराव वाले इलाकों का बीडीपीओ ने लिया जायजा

Wed, 20 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
BDPO took stock of waterlogged areas
व्यासपुर में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची बीडीपीओ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। बीडीपीओ व्यासपुर आस्था गर्ग ने मंगलवार को सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, पंचायत सदस्य मा. संदीप कुमार, पंच अशोक धीमान के साथ कस्बा में जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। आस्था गर्ग ने जलभराव वाले प्रत्येक स्थान का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से भी उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने मौके पर ही पंचायत कर्मियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जल निकासी के लिए दो स्थानों पर तीन पंप सेट तुरंत लगवाएं। बीडीपीओ ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल पानी निकालना ही नहीं, बल्कि ऐसी स्थिति की दोबारा न हो इसे रोकना भी है। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, पानी के प्राकृतिक बहाव मार्गों का पुनर्निर्माण और स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में किसी भी कॉलोनी या क्षेत्र में जलभराव की शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने भी भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed