फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Barrage water level reduced due to snowfall in the mountains

Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से घटा बैराज का जलस्तर

Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Barrage water level reduced due to snowfall in the mountains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर। कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से हथिनी कुंड बैराज के पानी में काफी गिरावट देखने को मिली। जैसे-जैसे बर्फबारी होगी बैराज के पानी में भी कमी आएगी। आने वाले समय में पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित पन बिजली योजनाओं पर भी भारी असर देखने को मिल सकता है।
हथिनी कुंड बैराज पर बुधवार सुबह 8 बजे 2600 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से पश्चिमी यमुना नहर में 1769 क्यूसेक पानी भेजा गया। वहीं पनबिजली परियोजनाओं को चलने के लिए कम से कम 1500 क्यूसेक पानी की आवश्यकता पड़ती है। यदि यही स्थिति रही तो आगे हथिनी कुंड बैराज पर पानी की कमी की वजह से पन बिजली योजनाओं पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार को सुबह 8 बजे 2600 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। दोपहर 11 बजे 2615 और दोपहर एक बजे 2685 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे घटकर पानी 2403 क्यूसेक हो गया। शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज पर पानी का जलस्तर घटकर 2375 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके साथ ही पश्चिमी यमुना नहर में मांग के अनुसार 1769 क्यूसेक पानी की सप्लाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed