{"_id":"6862da484b4a28a45e0b4ae4","slug":"barrage-water-level-increased-holidays-banned-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140122-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैराज का जलस्तर बढ़ा, छुट्टियों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैराज का जलस्तर बढ़ा, छुट्टियों पर लगाई रोक
Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सिंचाई विभाग ने यमुना में उतरकर मछलियां व लकड़ियां पकड़ने वालों पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। वहीं सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
उधर, सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हर घंटे पानी के लेवल को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बता दें हथिनी कुंड बैराज हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व राजस्थान के लिए जीवनरेखा का काम करता है। यहां से छोड़ा गया पानी दिल्ली में 72 घंटे में पहुंचता है। इससे दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर शाम 6 बजे 32362 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना में 17342 , पश्चिमी नहर 13510 व यूपी को 1510 क्यूसेक पानी दिया गया। हथिनीकुंड बैराज कार्यालय से गेज रीडर अली नवाज ने बताया कि सोमवार को सुबह 6:00 बजे 20161, 7 बजे 20168 , 10 बजे 27312, 12 बजे 24452, 2 बजे 22264, 4 बजे 36087 व 5 बजे 32237 व 6 बजे 32362 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से बैराज का जलस्तर बढ़ रहा है। जैसे ही पानी एक लाख क्यूसेक हो जाएगा, सभी 18 गेट खोल दिए जाएंगे। फिलहाल पानी को पूर्वी व पश्चिमी यमुना में छोड़ा जा रहा है।
- विजय गर्ग, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।