फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bar Election: Nomination for Chaudhar from today, fate to be decided on 15th

बार चुनाव : चौधर के लिए आज से नामांकन, 15 को भाग्य का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bar Election: Nomination for Chaudhar from today, fate to be decided on 15th
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। वहीं चौधर के लिए चार दिसंबर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि 15 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। शेड्यूल के अनुसार चार और पांच दिसंबर को नॉमिनेशन की प्रक्रिया का समय सुबह साढ़े 10 से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। आपत्ति के लिए पांच दिसंबर को दोपहर बाद सवा तीन से सवा चार बजे का समय रहेगा और इसी दिन ही नामांकन पत्रों की जांच भी ऑब्जेक्शन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे तक होगी। जबकि नाम वापसी छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

जिसका समय भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे का रखा गया है। दोपहर बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट होगी। ऐसे में 15 दिसंबर को वोटों की गिनती सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक होगी, उसके बाद साढ़े चार बजे वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें मौजूदा समय में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पवन कुमार पूनिया है। जिन्हें पिछले साल अपने प्रतिद्वंदी बलविंद्र कुमार सैनी को हराकर प्रधान की कुर्सी पाई थी।
विज्ञापन

बार को 1980 में मिला था पहला प्रधान

बार एसोसिएशन जगाधरी-यमुनानगर का इस बार 41वां चुनाव होगा। बता दें जगाधरी-यमुनानगर बार एसोसिएशन का पहला चुनाव साल 1980 में हुआ था। तब से अब तक 40 प्रधान बार को मिल चुके, अब चुनाव के बाद बार को 41वां प्रधान मिलेगा। साल 2022 के चुनाव में में 1228 मतदाताओं ने मतदान किया था। बता दें बार चुनाव भी खास होता है, जिसमें कोर्ट से जुड़े अधिवक्ता प्रधान के लिए मतदान करते हैं और इस चुनाव पर भी शहर की नजर होती है, चूंकि बार एसोसिएशन का चुनाव अन्य चुनावों की तरह खास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed