फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bappa's farewell today, administration completes preparations

Yamuna Nagar News: बप्पा की आज होगी विदाई, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bappa's farewell today, administration completes preparations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दस दिन से पंडालों व घरों में विराजमान गणपति बप्पा की आज विदाई हो जाएगी। श्रद्धालु बप्पा की मूर्ति को श्रद्धा के साथ पानी में विसर्जित करेंगे। वहीं इस दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से भी कई बंदोबस्त किए गए हैं।
जिन घाटों पर विसर्जन होगा वहां मोटर बोट, गोताखोर के अलावा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तैनात की गई है। यही नहीं पटवारी भी नौका पर बैठकर नौका को चलाएंगे। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों की तैनाती के अलावा पुलिस की भी निगरानी रहेगी। यही नहीं कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड से गोताखोरों को भी यहां पर तैनात किया गया है। उधर, गणपति विसर्जन को नगर निगम की तरफ से घाटों की सफाई कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


दोनों शहरों में लगे हैं 200 से ज्यादा पंडाल
वैसे गणपति विसर्जन के दौरान निर्धारित सीमा तय रहेगी। यहां तक जल में विसर्जन के दौरान कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। उधर, शहर में गणपति उत्सव की धूम रही। यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों में करीब 200 जगह गणपति पंडाल लगाए गए। 28 सितंबर यानी आज विसर्जन के दिन घरों में स्थापित गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भी हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर के किनारे व घाटों पर जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां जुटेगी भीड़
जगाधरी में फतेहपुर पुल के पास, आजाद नगर, हमीदा हेड, बाडी माजरा, जम्मू काॅलोनी के अलावा कई जगहों पर गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। ऐसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर नहर किनारे पहुंचेंगे। सबसे ज्यादा भीड़ बाडी माजरा पुल पर जुटती है। वाहनों पर गणपति प्रतिमा को रख कर व डीजे की धुनों पर नाचते हुए श्रद्धालु नहर पर पहुंचते हैं। इतना ही नहीं विसर्जन से पहले श्रद्धालु प्रतिमाओं के कान में बोल कर उनकी मुरादें पूरी करने को कहते हैं।

गणपति विसर्जन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोटर बोट के अलावा गोताखोर, एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेगी। इसके अलावा अन्य कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी रहेंगे। - तरुण सहोता, डीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed