फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bapa school girls first by presenting short drama

लघु नाटिका पेशकर बापा स्कूल की छात्राएं प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bapa school girls first by presenting short drama
Bapa school girls first by presenting short drama - फोटो : Yamuna Nagar
जिला स्तरीय कानून साक्षरता प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल बापा की छात्राओं ने लघु नाटिका पेशकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने की। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अध्यापिका रितु गोयल की देखरेख में आयोजित लघु नाटिका में सभी छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन अपने स्कूल, माता पिता का नाम रोशन किया है। रितु गोयल ने बताया कि छात्राओं ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय को लेकर कोविड-19 से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल की 8 छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि ये छात्राएं 29 नवंबर को होने वाले जोनल स्तर के कार्यक्रम में सरकारी स्कूल अंबाला में भाग लेने के लिए जाऐगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed