{"_id":"61c4b7bb8c81d44e5620434a","slug":"banned-medicines-found-in-raid-medical-store-sealed-yamuna-nagar-news-knl93736952","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में मिला प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में मिला प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा, मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिला औषधि नियंत्रक की टीम ने वीरवार शाम को गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप इलाके में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। इस कार्रवाई के बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। गांधी नगर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला औषधि नियंत्रक प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैंप इलाके में रादौर रोड स्थित आरव मेडिकोज पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री होती है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने टीम तैयार की और वीरवार शाम को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान जब जांच की गई तो वहां पर कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाइयां मौजूद मिलीं। मेडिकल स्टोर से 400 लोमोटिल टैबलेट, 50 प्रवेशन सपास कैप्सूल, 114 कोडिन सीरप, 100 सेल्चिडोल, 40 एसआर टैबलेट और कुछ अन्य दवाइयां मिली हैं। उनके अनुसार ये सभी दवाईयां प्रतिबंधित हैं।
उनके अनुसार इन्हें बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, क्योंकि कई लोग उनका इस्तेमाल नशे के रूप में करते हैं।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर जब स्टोर संचालक से बातचीत की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर औषधि नियंत्रक की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अब मेडिकल स्टोर संचालक चंद्रशेखर के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।