फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Banks to remain open on Sunday; three-day strike starts Monday

Yamuna Nagar News: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, सोमवार से तीन दिन की हड़ताल

Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Banks to remain open on Sunday; three-day strike starts Monday
जगाधरी रोड एसबीआई बैंक शाखा के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते बैंककर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो शुक्रवार को ही निपटा लें। बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते शनिवार और रविवार के अवकाश को जोड़कर बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रहने की आशंका है। हालांकि हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक खुले रखने के आदेश दिए गए हैं।
यमुनानगर में भी करीब 1500 अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने का दावा बैंक यूनियनों ने किया है। जिले में 12 सरकारी बैंकों की शाखाओं पर इसका असर पड़ेगा। तीन दिन की हड़ताल से करीब 900 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान बैंक यूनियन की तरफ से लगाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रधान हरदीप सिंह, सचिव गुरनाम सिंह, अध्यक्ष रामशरण, वर्किंग प्रेसिडेंट एआईपीएनबीओए विकास शर्मा, एसएन जौहर, गगनदीप, एसबीआई के अनूप कुमार और केनरा बैंक के अनुज आदि यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर को सीएलसी के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन बातचीत से कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का नोटिस पहले ही दिया जा चुका था। इससे पहले 11 सितंबर को भी बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की थी। यूनियनों के अनुसार उस दौरान जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ था।

वीरवार को बैंक कर्मचारी और अधिकारी जगाधरी रोड स्थित रोजगार कार्यालय के पास एसबीआई शाखा के बाहर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। रविवार को बैंक खोलने के संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन की बात कही गई है, लेकिन एसोसिएशन के पदाधिकारी इस संबंध में सरकार से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed