{"_id":"6ac564b0e00fb6c5e50f1f39","slug":"bank-siren-blared-for-45-minutes-neither-police-nor-staff-arrived-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164126-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 45 मिनट तक बजता रहा बैंक का सायरन, न पुलिस पहुंची न कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 45 मिनट तक बजता रहा बैंक का सायरन, न पुलिस पहुंची न कर्मचारी
विज्ञापन
साढौरा एसबीआई की ब्रांच। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पुरानी सब्जी मंडी स्थित एसबीआई बैंक शाखा का सायरन सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक बजने लगा। तेज आवाज में करीब 45 मिनट तक लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही बैंक का कोई कर्मचारी पहुंचा। बाद में राहगीरों की सूचना पर एटीएम पर तैनात गार्ड ने मौके पर पहुंचकर बैंक परिसर खोलकर सायरन बंद किया।
स्थानीय निवासी प्रभजोत सिंह सेठी और प्रदीप चौहान ने बताया कि रात में अचानक बैंक का सायरन तेज आवाज में बजने लगा। इससे आसपास से गुजर रहे लोग घबरा गए। उनका कहना है कि बैंक से थोड़ी दूरी पर थाना होने के बावजूद सायरन बजने की आवाज सुनकर भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। कस्बे में रहने वाले बैंक कर्मचारियों ने भी सायरन बजने की सूचना पर मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने कहा कि यदि बैंक में वास्तव में चोरी या अन्य कोई अनहोनी हुई होती तो पुलिस और बैंक कर्मचारियों की यह लापरवाही गंभीर परेशानी का कारण बन सकती थी।
लोगों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले भी बैंक का सायरन इसी तरह अचानक बजने लगा था। बैंक प्रबंधक निमाई जोशी ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण सायरन बजने लगा था। मामले की जांच कराई जाएगी और तकनीकी समस्या को ठीक करवाया जाएगा।