{"_id":"662310dca72acba6830e8456","slug":"bank-employees-cheated-rs-141-lakh-in-the-name-of-activating-credit-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117686-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैंककर्मी बता क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ठगे 1.41 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैंककर्मी बता क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ठगे 1.41 लाख
विज्ञापन
यमुनानगर। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताकर चोपड़ा गार्डन निवासी शिनाक्षी अरोड़ा के खाते से एक लाख 41 हजार 165 रुपये निकाल लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। आरोपी ने उसे कहा कि क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट होना है। यह बात कहकर आरोपी ने उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजा। बैंक कर्मी होने के विश्वास में उसने आरोपी को ओटीपी बता दिया। जैसे ही उसने आरोपी को ओटीपी बताया उसके क्रेडिट कार्ड से चार बार में एक लाख 41 हजार 165 रुपये निकल गए। इसका पता चलते ही उसने आरोपी के नंबर पर फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद आया, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने बैंक जाकर जांच कराई तो पता चला कि उसके खाते से रुपये आईडीएफसी बैंक के एक खाते में गए है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।