{"_id":"5f85f0188ebc3eefb700b020","slug":"ban-on-bhandara-in-temple-premises-yamuna-nagar-news-knl47451796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने और भंडारा लगाने पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने और भंडारा लगाने पर रोक लगाई
विज्ञापन
शिवालिक की पहाड़ियों में 430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता बाला सुंदरी शक्तिपीठ में 17 अक्तूबर से नवरात्र मेला शुरू हो रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रद्धालु केवल माता के चरणों में मत्था ही टेक सकेंगे। सिरमौर जिला प्रशासन की तरफ से माता का श्रृंगार और प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा इस बार ना तो बच्चों का मुंडन होगा और ना ही भजन कीर्तन और भंडारा लगाया जा सकेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी नहीं होगा और मन्दिर परिसर में श्रद्धालु को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले श्रद्धालुओं को भी इंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही 10 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु और गर्भवती महिलाओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।
साढौरा से 21 किमी दूर माता बाला सुंदरी शक्तिपीठ में हर साल नवरात्र मेले में हरियाणा से कई लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके लिए यमुनानगर डिपो की तरफ से यमुनानगर, कैथल, जींद, पलवल, कुरुक्षेत्र, पेहवा, पानीपत, सोनीपत, करनाल के लिए मेला स्पेशल बस चलाई जाती है। इस बार रोडवेज ने अपनी सेवा बंद रखने का फैसला लिया है।
मंदिर प्रबंधक गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर डॉ. आरके परुथी ने बैठक ली। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के तापमान जांच व सेनिटाइजेशन की उचित व्यवस्था होगी और तापमान जांच के पश्चात ही मंदिर परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। मन्दिर परिसर को हर एक घंटे के पश्चात सेनिटाइज किया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्डों की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा मेले में किसी भी प्रकार के खाने की कोई व्यवस्था नही होगी इसलिए सभी श्रद्धालु अपने खाने की व्यवस्था घर से ही करके चले।