फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Balwinder honored for giving land for Saraswati river, Yamunanagar

सरस्वती नदी के लिए जमीन देने वाले बलविंद्र सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Balwinder honored for giving land for Saraswati river, Yamunanagar
किसान बलविंद्र सिंह को सम्मानित करते हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पवित्र सरस्वती नदी के प्रवाह को जारी रखने के लिए जमीन देने किसान बलविंद्र सिंह को हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने सम्मानित किया। बलविंद्र सिंह गांव संधाए के रहने वाले हैं। बलविंद्र ने कहा कि सरस्वती नदी के प्रोजेक्ट के लिए जितनी भी जमीन की जरूरत होगी वह दान करने लिए तैयार हैं।
किरमिच ने कहा कि गांव संधाए के किसान बलविंद्र सिंह से अन्य किसानों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और बड़े पैमाने पर आगे आकर सरस्वती नदी प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दान करनी चाहिए। इससे पहले पिपली के पास गांव मुकारपुर के किसान मामचंद भी अपनी जमीन दान करने के लिए कह चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दान करने वालों किसानोें के इस नेक काम से सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और आदिबद्री क्षेत्र में सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां पर पिछले कुछ समय से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड यहां पर श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राचीन ग्रंथों में यह वर्णित है कि सरस्वती नदी परम पवित्र है। यहां आकर पूजा अर्चना करना व स्नान करना बहुत पुण्य का कार्य है। सरस्वती नदी के लिए और भी लोग आगे जमीन देने के लिए आ रहे हैं जोकि सराहनीय कार्य है। इस प्रकार के पुण्य कार्यों के लिए किया गया दान कई पुश्तों तक व कईं दशकों तक याद रखा जाता है, आने वाली नस्लों को इस बात पर गर्व होगा कि उनके पूर्वजों ने परम पवित्र सरस्वती नदी प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन का दान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed