फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Badra rains: disaster, waterlogging in cities and villages

बरसे बदरा : आफत, शहर और गांव में जलभराव

Thu, 26 Jun 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Badra rains: disaster, waterlogging in cities and villages
जगाधरी/ यमुनानगर। अलसुबह आसमान से बरसी राहत की बारिश कुछ देर बाद आफत में बदल गई। तीन घंटे में ही गांव से शहर और खेतों से सड़कों, निचली से पॉश क्षेत्रों तक जलभराव हो गया। इस दौरान शहर की आजाद नगर कॉलोनी में घर में बिजली गिर गई।
विज्ञापन

जिससे घर का लेंटर फट गया, दीवारों में दरारें आई और बिजली के सभी उपकरण फुंक गए। कॉलोनियों में तीन से चार फीट पानी भरा। घरों में पानी भरने से लोगों में हाहाकार मच गया। तड़के लोग अपना घरेलू सामान बचाने की जद्दोजहद में लगे रहे।
विज्ञापन

यही नहीं पानी ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा दी। रेल ट्रैक पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। जिसके चलते गाड़ियां धीमी गति से निकाली गई। इसके अलावा शहर की कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुसने से लोगों को घरेलू सामान खराब हो गया। अलसुबह तीन से सुबह दस बजे तक लगातार सात घंटे खूब पानी बरसा। इस दौरान जिले में करीब 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान बिजली पानी की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रतापनगर में सबसे ज्यादा 100 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे से खेतों तक पानी भरा। कई गांवों में पानी घरों में घुस गया। इसके अलावा छछरौली, व्यासपुर, साढौरा, सरस्वतीनगर, रादौर, जठलाना तमाम क्षेत्रों में जलभराव हुआ। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर कलेसर जंगल के पास पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। पेड़ गिरने से दो घंटे तक हाइवे बंद रहा और आवाजाही रुक गई।

शहर की सड़क व गली बनी दरिया : बारिश से शहर की तमाम सड़कों, गलियों, कॉलोनियां पानी से लबालब दिखीं। हर सड़क व गली किसी दरिया सी नजर आई। इस दौरान पॉश कॉलोनियों में भी तीन-तीन फीट तक पानी भरा। जबकि निचले क्षेत्रों की कॉलोनियों में चार-चार फीट तक पानी भरा। शहर की लाजपतनगर, जसवंत कॉलोनी, विजय कॉलोनी, गांधीनगर, कुलदीप नगर, पुराना हमीदा, जोड़िया, जम्मू काॅलोनी, कैंप, विश्वकर्मा चौक, सहारनपुर रोड, गुलाबनगर, प्लेटनगर, जमना गली, रेलवे स्टेशन रोड, सिटी सेंटर रोड, गोल्डनपुरी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की सभी 14 गलियां, चौधरी कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, पतालपुरी, शांति काॅलोनी, चिट्टा मंदिर, मॉडल टाउन, जब्बीवाला गुरुद्वारा, शक्तिनगर, गोबिंदपुरी रोड, गोबिंदपुरी कॉलोनी, चांदपुर, लक्ष्मी गार्डन, आईटीआई, ससौली, विष्णुनगर, महाराणा प्रताप चौक, कांसापुर, चोपड़ा गार्डन, छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, सिविल लाइन्स, जगाधरी बस स्टैंड, डॉ. बीआर आंबेडकर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, सनातन धर्म चौक, रेलवे रोड बाजार, स्कूल रोड, शर्मा टेंट, जड़ौदा गेट, हनुमान गेट, बूड़िया चुंगी, अमादलपुर रोड, नेशनल हाईवे सहित तमाम स्थान जलमग्न नजर आए। यहां पर दो से चार फीट तक पानी भरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed