फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Badminton hall in a dilapidated condition due to lack of maintenance

Yamuna Nagar News: रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हुआ बैडमिंटन हॉल

Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Badminton hall in a dilapidated condition due to lack of maintenance
गांव खुर्दबन में क्षतिग्रस्त बैडमिंटन हॉल की छत।संवाद
रादौर। गांव खुर्दबन में 60 लाख रुपये की लागत से बनाए गए आधुनिक सुविधाओं से लैस बैडमिंटन हॉल तैयार किया गया था। 2019 में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इसका उद्घाटन किया था। खुर्दबन में ब्लॉक रादौर का पहला एकमात्र आधुनिक बैडमिंटन हॉल है। वहीं बैडमिंटन हॉल रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हो गया है। बैडमिंटन हॉल की छत टूटकर बिखरने लगी है। छत टूटने से कभी भी किसी खिलाड़ी के साथ कभी भी हादसा हो सकती है। पंचायत खस्ताहाल बैडमिंटन की कोई सुध नहीं ले रही है। जिससे खिलाड़ियों में पंचायत की कार्यप्रणाली के संबधभारी रोष है।
विज्ञापन

युवा अभिनव, अनिरूद्ध, आयुष, अभिषेक, योगेश आदि ने बताया कि खुर्दबन में सरकार की ओर से लाखों रुपये की राशि खर्च कर बैडमिंटन हॉल का निर्माण करवाया गया था। पंचायत की ओर से रखरखाव के अभाव में बैडमिंटन हॉल की हालत खस्ता हो गई है। खस्हाहाल छत के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। युवाओं ने बताया कि पंचायत को कई बार समस्या के सबंध में शिकायत की गई। पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए बैडमिंटन हॉल की मरम्मत करवाई जाये। जिससे खिलाड़ी अपना प्रशिक्षण जारी रख सके। इस बारे गांव के सरपंच सुभाष सैनी ने बताया कि बैडमिंटन हॉल की विभाग की ओर से 2 बार मरम्मत करवाई गई। ठेकेदार की लापरवाही के कारण बैडमिंटन हॉल खस्ताहाल हो गया है। पंचायत को पता भी नहीं होता कि कौन सा ठेकेदार काम करके गया और किसने उसको भुगतान किया। खस्ताहाल बैडमिंटन के बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed