फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awareness was created among the players against drug addiction

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created among the players against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना प्रबंधक बूड़िया की तरफ से गांव फतेहगढ़ में 16 गांवों की क्रिकेट टीमों की प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान खिलाड़ियों और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए थाना बूड़िया प्रबंधक नर सिंह ने कहा कि जैसे एक मजबूत नाव के डूब जाने का कारण कभी-कभी एक छोटा-सा छेद बन जाता है। ठीक उसी प्रकार एक व्यक्ति की संपूर्ण अच्छाइयों, उसकी शारीरिक व बौद्धिक क्षमता को खत्म करने कारण नशे की बुरी लत बन जाती है।
विज्ञापन

मैच में गांव खदरी, बूड़िया, अशोक विहार जगाधरी, पांसरा, नाहरपुर, चुहड़पुर, मंडोली, मेहर माजरा, खारवन, कांजनू, पांजुपुर, सलेमपुर, फतेहगढ़, व्यासपुर, भीलपुरा की टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर फतेहगढ़ गांव के सरपंच सोहन लाल, पंचायत के सदस्य गुलाब सिंह, राजेश, सचिन, सुरेंद्र, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना साढौरा पुलिस टीम ने लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। थाना प्रबंधक रोहतास सिंह ने बताया कि जिला पुलिस आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है। जिनमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है। शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed