फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awareness is necessary to curb crimes: Neelam

अपराधों पर अंकुश के लिए जागरूकता जरूरी : नीलम

Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Awareness is necessary to curb crimes: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वूमेन सेल, वूमेन स्टडी सेंटर व एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महिला पुलिस थाना की सेफ सिटी इंचार्ज एएसआई नीलम में कहा कि अपराधों पर अंकुश के लिए जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शहरी वातावरण में महिलाओं की सुरक्षा का खतरा बढ़ता जा रहा है। जहां दिन दिहाड़े महिलाओं के साथ अनेक अपराध हो रहे हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल की सहायता के साथ-साथ महिलाओं का स्वयं जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। लड़कियों के साथ साइबर क्राइम, यौन उत्पीड़न, छेडछाड, शारीरिक व मानसिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों में हुई महिला दुर्घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल में जीने और काम करने का पूरा अधिकार है। सरकार ने शहरी क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अनेक सुविधाएं दी है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर किसी भी समय अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाया। दुर्गा शक्ति पर एक वीडियो भी दिखाई। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे हर बात अभिभावकों के साथ साझा करें। मेजर गीता शर्मा ने कहा कि लड़कियां जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वहां अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शिखा, डॉ. सुमन, डॉ. अमनप्रीत, प्रिया, डॉ. स्मृति ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed