{"_id":"685063813e57d989db0fa519","slug":"awareness-created-to-reduce-infant-mortality-rate-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139451-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए किया जागरूक
Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर में डायरिया रोकथाम अभियान का उद्घाटन सोमवार को सरपंच कीर्ति खुराना ने एसएमओ डाॅ. शमा परवीन की उपस्थिति में किया। इस दौरान लोगों को शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जागरूक किया गया।
डाॅ. शमा ने बताया कि शिशु तथा बाल मृत्यु दर को कम करना राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। बच्चों में होने वाले दस्त रोग के कारण शरीर में पानी की कमी के कारण बच्चों की मृत्यु तक हो जाती हैं। इसलिए दस्त रोग की रोकथाम करना अति आवश्यक हैं। 16 से 30 जून तक दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान में पांच वर्ष तक के बच्चों की आशा वर्कर की ओर से पहचान कर उन्हें ओआरएस के घोल व जिंक की गोलियां बांटना शामिल हैं। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस कार्नर बनाए गए हैं, ताकि दस्त रोग होने पर ओआरएस के घोल व जिंक की गोलियां ली जा सके। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर ओआरएस का घोल बनाना व हाथ धोने की विधि बताएंगी।
विज्ञापन
इलाज लेने की जरूरत होने पर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद करेगी। छह वर्ष से ऊपर के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। एसएमओ ने लोगों को खाना खाने से पहले शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, साफ स्वच्छ पानी पिएं, बच्चों को रोटावायरस तथा खसरा आदि का टीका समय पर लगवाने बारे में विस्तार से बताया।
सरपंच कीर्ति खुराना ने कहा कि बारिश के मौसम में पानी को उबाल कर पिएं, स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें। बीईई गुरदेव सिंह ने सभी एएनएम को ओआरएस के पैकेट व जिंक का वितरण किया। इस अवसर पर पंच संदीप सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।