फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   aware of women empowerment, Yamunanagar

महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
aware of women empowerment, Yamunanagar
शिविर के दौरान अतिथियों का स्वागत करते कॉलेज सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की ओर से चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान स्वयंसेवकों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
अतिथि के तौर पर छछरौली के राजकीय महाविद्यालय से डॉ. संजीव कुमार, प्रो. अशोक बंसल व आर्य कन्या महाविद्यालय अंबाला कैंट से डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने हिस्सा लिया। डॉ. संजीव कुमार ने कहा की कन्या भ्रूण हत्या, दहेज को लेकर महिलाओं का उत्पीड़न सहित अनेक घटनाएं हमारी मानसिकता दर्शाती हैं। मौजूदा समय में महिलाओं का सशक्त होना अति आवश्यक है। समाज में फैली बुराइयों से महिलाओं को बचाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला अपने अधिकारों व कर्तव्यों की पहचान कर अपनी भागीदार सुनिश्चित कर सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने कहा कि जन्म व मृत्यु के मध्य जीवन किसी प्रकार से व्यतीत करना है, यह विचार का विषय है। निष्काम भाव से कार्य करते हुए देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण साथ मानव सशक्तिकरण भी बहुत जरूरी है। एक शिक्षित महिला दो परिवारों को शिक्षित करती है। धरती से आसमान तक देश की बेटी ने हर जगह अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अशोक बंसल ने कहा कि सरकार महिलाओं व बेटियों को बचाने के लिए बहुत संवेदनशील है। सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का उद्देश्य के बारे में बताया। स्वयंसेवकों को यमुना ग्रुप, सतलुज ग्रुप, नर्मदा ग्रुप, गंगा ग्रुप समूहों में बांट गया है। इस दौरान डॉ. सतनाम सिंह, अमरपाल, अमित कपूर, अमित कुमार, डॉ. ममता मग्गो, डॉ. अजय रतन व निशा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed