फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awaken the spirit of voting by participating in the walkathon

Yamuna Nagar News: वॉकथॉन में शामिल होकर जगाएं मतदान की अलख

Fri, 10 May 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Awaken the spirit of voting by participating in the walkathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 मई (रविवार) को अलख जगाने की बेला है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से सुबह 6.30 बजे गोबिंदपुरी रोड स्थित हुडा मार्केट अमर उजाला कार्यालय के सामने परिसर में वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। सभी से अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें।

लोस चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए कोशिश कर रहा है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसमें सहभागी बनें और लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इसके लिए आयोजित वॉकथॉन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी कैप्टन मनोज कुमार और एसपी गंगाराम पूनिया करेंगे।
विज्ञापन

वॉकथॉन अमर उजाला कार्यालय परिसर से शुरू होकर गोबिंदपुरी रोड से वाया नेहरू पार्क व मॉडल टाउन होते हुए वापस अमर उजाला कार्यालय परिसर में ही संपन्न होगी।। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed