{"_id":"671fe365b5c354b09f041125","slug":"automobile-market-boomed-on-diwali-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-127664-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिवाली पर ऑटोमोबाइल बाजार में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिवाली पर ऑटोमोबाइल बाजार में आया उछाल
Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंजी
जगाधरी। दिवाली पर बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी उछाल आया है। लोग स्कूटर, बाइक, कार इत्यादि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। तमाम ऑटोमोबाइल एजेंसी पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
शहर के सेक्टर-17 स्थित फाल्कन ऑटोमोबाइल एजेंसी पर युवाओं की खूब भीड़ जुट रही है। यह एजेंसी बुलेट की है। बुलेट के तमाम माॅडल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। रेगुलर बुलेट के अलावा हंटर इत्यादि युवाओं की पहली पसंद है। यही नहीं बुलेट खरीदने में लड़कियां भी पीछे नहीं है। बुलेट के आकर्षक डिजाइन, एवांडस फीचर, तकनीक के साथ सेफ्टी फीचर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस दौरान लोग सबसे ज्यादा इसकी बुकिंग करवा रहे हैं।
डिलीवरी लोग धनतेरस और दिवाली पर चाह रहे हैं। एजेंसी प्रबंधक अमित कांबोज ने बताया कि युवाओं में बुलेट के प्रति ज्यादा क्रेज है। वहीं लड़कियों की पसंद में बुलेट अव्वल है। उन्होंने बताया कि बुलेट के एडवांस फीचर्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा स्कूटर व बाइक की भी खूब बिक्री हो रही है। शहर के ऑटोमोबाइल एजेंसी के प्रबंधकों ने अनुसार धनतेरस पर करीब 300 स्कूटर व बाइक की डिलीवरी देनी है। करीब 150 बाइकोंं की डिलीवरी भी इन दो दिनों में की जानी है।