फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted wrongdoing with the girl, people beat her

Yamuna Nagar News: बच्ची से गलत काम का प्रयास, लोगों ने पीटा

Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted wrongdoing with the girl, people beat her
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। मां के साथ दवा लेने जा रही पांच वर्षीय बच्ची का मुंह दबोच एक व्यक्ति उसे अपने साथ झाड़ियों में ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची को खोजते हुए जब उसकी मां आरोपी के पास पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसकी धुनाई की। शहर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

शहर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली बिहार के कटिहार जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पांच वर्षीय बच्ची को साथ लेकर दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रही थी। वह आगे और उसकी लड़की पीछे आ रही थी। जब वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने लगी तो उसके पीछे से उसकी लड़की वहां नहीं थी।
विज्ञापन

बिना दवा लिए उसने अपनी लड़की को खोजना शुरू किया। जब वह मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर गई तो उसने एक व्यक्ति को उसकी लड़की को अपनी गोद में उठाए हुए देखा। आरोपी उसकी बेटे के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा है। उसने अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इसस उसने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसकी बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान बिहार के सिवांग जिले के गांव हातोपुर निवासी दिलीप के रूप में हुई। आरोपी एक डेयरी पर काम करता है।

शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा रानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में बाल कल्याण समिति द्वारा भी बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed