फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted to snatch mobile by slapping girl

युवती को थप्पड़ मार मोबाइल छीनने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted to snatch mobile by slapping girl
जगाधरी के डीसी गैरेज के पास बाइक सवार युवक ने युवती को थप्पड़ मार मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शंकर कॉलोनी निवासी सपना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफायर होटल वाली गली में स्थित एसके टेलर्स बुटिक में काम करती है। रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने काम पर जा रही थी। जब वह डीसी गैरेज के पास पहुंची तो सामने से बाइक पर एक युवक आया। आते ही आरोपी युवक उसके मुंह पर थप्पड़ मारने लगा। लेकिन उसने अपना हाथ आगे अड़ा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल नहीं छोड़ा। उसके शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक पर वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed