फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attempted to rape a woman

फसल उजाड़ने का विरोध करने महिला से दुष्कर्म की कोशश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
attempted to rape a woman
जठलाना क्षेत्र के एक गांव में आठ कनाल जमीन में खड़ी फसल पर कब्जा कर उजाड़ने की सूचना पर पहुंची महिला के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने का भी आरोप है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उसके सोने के गहने भी लूट लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जगाधरी की एक कॉलोनी में रहती है। उसकी जठलाना के गांव मोहड़ी में आठ कनाल जमीन है। इस जमीन पर हुडा सेक्टर 18 निवासी प्रवेश व मोहड़ी निवासी अनुज शर्मा कब्जा करने की फिराक में थे। महिला ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी उसके खेत में खड़ी फसल को उजाड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके मारपीट करनी शुरू कर दिया। साथ ही अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे उसके खेत में ही गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके कानों से सोने की बालियां व अन्य आभूषण छीन लिए। कुछ देर बाद उसका लड़का भी वहां पहुंच गया। उसके लड़के को आता देखकर आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376, 379बी, 427, 447, 506, 511 व 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सलिंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। दोनों आरोपियों को देेर शाम काबू कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed