{"_id":"64c95fbe78f0884e9f061017","slug":"attempted-robbery-from-person-who-came-to-collect-money-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-3353-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पैसे एकत्र करने आए व्यक्ति से लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पैसे एकत्र करने आए व्यक्ति से लूट का प्रयास
Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बस स्टैंड के सामने दुकान से पैसे कलेक्ट करने आए बिलासपुर निवासी नरेश से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने उससे बैग छीनना चाहा, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए बैग नहीं छोड़ा। बैग छीनने के दौरान बदमाश उसे घसीटते रहे। शौर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो बदमाश दो राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर निवासी नरेश ने बताया कि वह कमेटी डालने व ब्याज पर पैसे देने का कार्य करता है। वह बस स्टैंड के सामने एक दुकान पर पैसे एकत्र करने के लिए गया था। जब वह दुकान की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उसे पीछे से बाइक की टक्कर मारी जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इतने में ही एक बदमाश ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। बैग नहीं छोड़ने पर बदमाश उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए लेकिन बैग नहीं छोड़ा।
शोर सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्र होने लगे तो बदमाश दो बार हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।