फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted rape of 12-year-old girl, accused arrested

Yamuna Nagar News: 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of 12-year-old girl, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र में पीर के भंडारे से युवक घर छोड़ने के बहाने 12 वर्षीय लड़की को लिफ्ट देकर सुनसान स्थान पर ले गया और लड़की से गलत काम करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की परिवार के सदस्यों के साथ पीर के भंडारे में गई थी। दोपहर को तीन बजे उनके गांव का ही अनिकेत उसकी लड़की को घर छोड़ने के बहाने से अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले आया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसकी लड़की को योग आश्रम के रास्ते श्मशान घाट के पास झाड़ियां में लेकर गया। वहां आरोपी ने उसकी लड़की से गलत काम करने का प्रयास किया। उसकी लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। उसकी लड़की ने घर जाकर घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रबंधक कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपी अनिकेत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed