फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to take police team hostage, accused absconding

Yamuna Nagar News: पुलिस टीम को बंधक बनाने का प्रयास, आरोपी फरार

Thu, 02 Nov 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take police team hostage, accused absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मंडी गांव में आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार करने गई थाना जगाधरी पुलिस से परिवार ने अभद्र व्यवहार किया और पुलिस टीम को बंधक बनाने का प्रयास तक किया। आरोप है आरोपी प्रवीन पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भाग निकला। मामले में सदर जगाधरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुसुम बाला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कियाहै। है।
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीन कुमार का फैमिली कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए कंडीशनल वारंट जारी हुआ था। इस पर ही इंस्पेक्टर कुसुम बाला अपनी टीम के साथ उसे घर पर गिरफ्तार करने पहुंचीं थीं। पुलिस उनके घर की तलाशी लेने लगी। आरोप है कि आरोपी प्रवीन का पिता अमर सिंह व उसके परिवार के लोगों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

जब पुलिस जबरन अंदर घुसी तो आरोपी अमर सिंह व उसके परिवार के लोगों ने प्रवीन को पिछले गेट से भगा दिया। शिकायत में इंस्पेक्टर कुसुम बाला ने बताया कि जब घर की तलाशी ली तो पता लगा कि आरोपी प्रवीन स्टोर रूम में छिपा हुआ है। जब उसे पकड़ने लगे तो वह सिपाही सुभाष को धक्का दे दिया और भाग निकला। आरोपी के स्वजनों ने गेट का ताला लगाकर पुलिस टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed