फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to take joint team officers hostage

Yamuna Nagar News: संयुक्त टीम के अधिकारियों को बंधक बनाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take joint team officers hostage
फोटो-17 व 18
विज्ञापन

संयुक्त टीम के अधिकारियों को बंधक बनाने का प्रयास
अवैध गन्ना क्रेशर व चरखियों कब सील करने बिलासपुर पहुंची कृषि विभाग की संयुक्त टीम
चरखी को बंद कर सील लगाने से नाराज हुए क्रेशर संचालक और किसान, विभाग द्वारा लगाई गई सील तोड़ी
भाकियू ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ब्लॉक बिलासपुर में अवैध गन्ना क्रेशर व चरखियों को सील करने पहुंचे कृषि विभाग क़ी संयुक्त टीम के तीन अधिकारियों से क्रेशर यूनिट व चरखी संचालकों ने अभद्र व्यवहार कर बंधक बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने गन्ना क्रेशर पर विभाग की ओर से लगाई गई सील भी तोड़ दी। इस पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।
उप क़ृषि निदेशक द्वारा गठित की गई टीम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर में बिना लाइसेंस चल रहे गन्ना क्रेशर व गुड़ बनाने वाली चरखी को सील करने के लिए छछरौली मोड़ के समीप गुड़ की चरखी में पहुंची। टीम में विभाग के एसडीओ सूरजभान, रतन सिंह अस्सिटेंट प्लांट प्रोटेक्षण ऑफिसर, असित कुमार खंड क़ृषि अधिकारी बिलासपुर और दो पुलिस कर्मी थे। अधिकारियों ने कस्बा के छछरौली मोड़ के समीप स्थित चरखी पर पहुंचकर चरखी को बंद कर सील लगा दी। कुछ ही देर में आसपास के लोग व किसान मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ये लोग विभाग की कार्रवाई पर रोष प्रकट करने लगे। कृषि विभाग के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से लगभग एक सप्ताह पूर्व बिना लाइसेंस के चल रहे गन्ना क्रेशर व चरखी संचालकों को नोटिस देकर सूचित कर दिया गया था कि जल्द ही वह अपने लाइसेंस बनवा लें इसके पश्चात उनके चरखी व गन्ना क्रेशर बंद कर दिए जाएंगे। विभाग ने बिना लाइसेंस के चल रहे क्रेशर व गुड़ बनाने वाली चरखियों को बंद करने के लिए शुक्रवार से कार्रवाई शुरू की गई है। छछरौली मोड़ पर विभाग के द्वारा लगाई गई सील को किसानों व स्थानीय लोगों ने तोड़ दिया। सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 15 वर्ष पहले किसानों ने 250 के करीब गन्ना पिराई की चरखियां लगाई हुई हैं। सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिन गन्ना क्रेशर व चरखी संचालकों के लाइसेंस नहीं है और जो लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं उनको 31 दिसंबर से पहले रिन्यू करें। कृषि विभाग के अधिकारी किसी भी गन्ना क्रेशर मालिकों को नाजायज तंग न करें। वहीं विभाग की टीम ने चरखी संचालकों को आगामी एक सप्ताह का समय देकर छोड़ दिया गया। इस मौके पर किसान नेता काशीराम पीरुवाला सुभाष हरतोल, प्रवक्ता संदीप संखेड़ा उपाध्यक्ष,राहुल संधाए जिला युवा रमेश शर्मा जिला अध्यक्ष गन्ना क्रेशर जसबीर चौराही,जयचंद कोठडा,मोन्टु वर्मा बिलासपुर सुखदेव सलेमपुर उदय सिंह कुंजल गुरदयाल कंबोज जुब्बल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed