फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to run over SPO with dumper at mining checkpoint, driver named

Yamuna Nagar News: खनन नाके पर एसपीओ पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, चालक नामजद

Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run over SPO with dumper at mining checkpoint, driver named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव मुगलवाली बस अड्डा पर खनन नाका पर ड्यूटी दे रहे एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफीसर) पुलिसकर्मी पर चालक ने डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से पुलिसकर्मी बचा।
पुलिस को दी शिकायत में एसपीओ जसबीर सिंह ने बताया कि वह गांव मुगलवाली बस अड्डा पर माइनिंग नाका पर तैनात है। माइनिंग गार्ड लक्ष्य मेहता भी यहां तैनात रहता है। मंगलवार की रात को नाका पर ड्यूटी दे रहा था। तभी लगभग 11 बजे दो डंपर रणजीतपुर रोड से नाका की ओर आते दिखाई दिए। इन डंपरों को दस्तावेजों की जांच के लिए रुकने का इशारा किया लेकिन चालकों ने डंपर नहीं रोके और गति बढ़ा दी।
विज्ञापन

उसे आगे आकर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने टक्कर मारने की नीयत से डंपर की गति बढ़ाए रखी। उसने किसी तरह से साइड में कूदकर जान बचाई। फिर डंपर बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इतने में उसके पीछे आ रहे डंपर की भिडंत हो गई। एक चालक डंपर में ही फंस गया। दूसरा वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और गैस कटर से खिड़की काटकर चालक को निकाला। वह गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं इतनी देर में रटौली निवासी जुल्फान वहां पर पहुंच गया। वह गालीगलौज करने लगा। पुलिस के आने पर वह भाग निकला। पुलिस का कहना एसपीओ की शिकायत पर केस दर्ज जांच की रही है। मौके में भागे आरोपी डंपर चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed