फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rob two employees of Finance Bank, firing with pistol

Yamuna Nagar News: फाइनेंस बैंक के दो कर्मचारियों से लूट का प्रयास, पिस्टल से फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob two employees of Finance Bank, firing with pistol
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर जना स्माल फाइनेंस बैंक बिलासपुर के दो कर्मचारियों से लूट का प्रयास किया। लूट के इरादे से आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग भी की। फायरिंग के बाद मौके पर लोग एकत्रित होने लगे तो पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से फरार हो गए। जब यह वारदात हुई तो दोनों कर्मचारियों के पास करीब दो लाख 83 हजार रुपये कैश था। थाना बिलासपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में मछरौली गांव के शुभम ने बताया कि वह जना स्माल फाइनेंस बैंक बिलासपुर में कैश कलेक्शन का कार्य करता है। वह अपने साथी मानकपुर निवासी विकास के साथ बैंक के लोन का कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था। शुभम ने गांव मंडौली, सोहदेंबांस, मद्दीपुर से 72 हजार 470 रुपये का कलेक्शन किया। जबकि विकास ने मंडौली, सोहदेंबास व मद्दीपुर दो लाख 10 हजार 340 रुपये का कलेक्शन किया। यह पैसा लेकर वह बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। जब वह बिलासपुर रोड पर गांव शाहपुर बस अड्डा से आगे गणपति स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। तीनों बदमाशों ने मुंह पर काला कपड़ा बांध हुआ था। बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उनसे घबराकर साइड में अपनी-अपनी बाइक करने लगे तो दोनों एक-दूसरे से टकरा कर नीचे गिर गए। बदमाशों ने उन्हें कहा कि उनके पास जो कुछ भी है वह उनके हवाले कर दे। तभी बाइक पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग व राहगीर वहां एकत्रित हो गए। पकड़े न जाएं इसलिए बदमाश वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना शुभम ने बैंक मैनेजर व पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंद्र सिंह का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed