फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rape a teenager at knife point

Yamuna Nagar News: चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 25 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager at knife point
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने चाकू की नोक पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की 22 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे किसी काम से जा रही थी। रास्ते में सुनील कुमार ने उसकी लड़की को रास्ते में रोक लिया। इस दौरान आरोपी जेब से चाकू निकाल कर लड़की को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उसकी लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसकी लड़की ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed