फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to kill woman by giving poison, under treatment in medical college

महिला से मारपीट कर जहर देकर मारने का प्रयास, मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman by giving poison, under treatment in medical college
बिलासपुर। गांव छौली में ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों ने जहर देकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्नगढ़ निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी रजनी की शादी गांव छौली निवासी विनीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विनीत व उसका ससुर राजकुमार व सास बबली उसे परेशान करने लगे। छोटी-छोटी बातों पर उसे तंग करने लगे। इस बारे में कई बार दोनों पक्षों के मौजिज लोगों की बातचीत भी हुई, परंतु कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि तीनों ने रजनी को जहर देकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। जब इसका पता उन्हें चला तो वह उसके पास पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे मुलाना के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना बिलासपुर सब इंस्पेक्टर सुमित कांबोज ने बताया कि महिला को जहर देने के मामले की जांच की जा रही है। महिला का उपचार मुलाना के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed