फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to capture agricultural land, case

Yamuna Nagar News: कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करने का प्रयास, केस

Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture agricultural land, case
जठलाना। नाहरपुर गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसकी कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। नाहरपुर निवासी रोहताश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी गांव में दो कनाल 14 मरले भूमि है। बनी सिंह व प्रताप ने अपने हिस्से की जमीन फरमान अली को बेच दी थी। उक्त भूमि मुश्तरका खाते की है। बनी सिंह और प्रताप से उसके हिस्से की दो कनाल 14 मरले कृषि भूमि का चकोता (लिखित पट्टा) धोखे से फरमान अली के नाम करा दिया। इस पर फरमान अली ने उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। पिछले दिनों इस भूमि पर खड़ी धान की फसल को भी फरमान अली ने रात के समय काट लिया था। इसके बाद जठलाना थाने में शिकायत भी दी। इसके बाद फरमान अली ने कहा कि काटी गई धान के पैसे दे देगा और आगे से भूमि पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा लेकिन धान के पैसे नहीं दिए और गेहूं की फसल को भी काट लिया गया। अब वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed