फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to attack the narrator with water guns

Yamuna Nagar News: कथावाचक पर गंडासियों से हमले का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack the narrator with water guns
महादेव कृपा संस्थान रादौर के संस्थापक व कथावाचक नितीश महादेव पर शुक्रवार दोपहर को दामला गांव में कार सवार अज्ञात लोगों ने गंडासियों से हमले का प्रयास किया। इस पर नितीश महादेव ने थाना यमुनानगर सदर पुलिस को शिकायत दी खेड़ा मोहल्ला रादौर निवासी नितीश ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार आठ सितंबर को सुबह 11 बजे रादौर से यमुनानगर किसी काम के लिए बाइक पर गए थे। जब यमुनानगर से काम खत्म कर करीब पौने तीन बजे बाइक पर वापस घर लौट रहे थे, तब रास्ते में दामला टोल समीप कार सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी। इसके बाद कार सवार लोगों ने तेजी से कार चलाते हुए उनकी बाइक के आगे कार की ब्रेक लगा दी। कार रोकने के बाद गाड़ी में से दो लोग गंडासियां लेकर उनकी ओर आए। नितीश के मुताबिक जैसे ही अज्ञात लोगों को गंडासियों से उस पर हमला करते देखा तो वह बाइक लेकर वहां से चले गए। इसके बाद कार सवार लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया और ललकारते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह जान बचाकर रादौर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी। इसके बाद परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed