{"_id":"676daa24523129b7710ab145","slug":"attempt-to-attack-patrolling-forest-guards-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130537-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे वन रक्षकों पर हमले का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे वन रक्षकों पर हमले का प्रयास
Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। वन विभाग कर्मचारियों ने जंगल से काटे गए पेड़ों की लकड़ी लेने पहुंचे तो तस्करों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। वन रक्षक ने थाने में शिकायत दी है।
वनरक्षक अंकित ने दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को अल सुबह करीब चार बजे वह अपने सहयोगी वन रक्षक मिंटू कुमार के साथ जंगल में गश्त करने जा रहे थे। गश्त के दौरान उनको जंगल में आहट सुनाई दी तो उस तरफ जाकर देखा तो चार-पांच लोग पास ही खड़े एक टेंपो में लकड़ी लोड कर रहे हैं।
जैसे ही उनके ऊपर बैटरी की लाइट पड़ी तो वह बैटरी की लाइट देखकर कुछ लकड़ी मौके पर ही छोड़कर और बाकी लकड़ी टेंपो में लोड कर टेंपो लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर जांच की तो पता चला की 18-20 पेड़ कटे मिले। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि जो टेंपो में खैर की लकड़ी लोड कर भागा था वह जैतपुर गांव की एक गली में खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जैसे ही वहां जाकर टेंपो की जांच की तो उसमें खैर की लकड़ी पड़ी हुई थी। इसी दौरान मौके पर जंगल से खैर की लकड़ी काटने वाले चार-पांच युवक पहुंच गए और वह उनके साथ गाली गलौज बदतमीजी करने लगे। डायल 112 को कॉल किया तो मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। जंगल से चोरी हुई खैर की लकड़ी को बरामद कर कोट सेंटर पर रखवा दिया गया है। मामले की थाने में शिकायत दे दी गई है।