{"_id":"66bd450ae19ebe995c00d134","slug":"attacked-with-rods-and-bricks-in-family-feud-four-people-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123821-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पारिवारिक झगड़े में रॉड और ईंटों से किया हमला, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पारिवारिक झगड़े में रॉड और ईंटों से किया हमला, चार लोग घायल
Thu, 15 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के धौडंग गांव में तीन भाइयों के बीच पारिवारिक झगड़ा हो गया। एक भाई ने अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ मिलकर दूसरे भाइयों व परिवार पर डंडों, रॉड व ईंटों से हमला कर दिया। इस झगड़े में परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर उसके पिता व भाई समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
धौडंग निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वे उसके भाई विनोद कुमार का फरवरी 2024 में निधन हो गया था। 25 जुलाई की सुबह आठ बजे वह घर पर था। घर में उसके भाई संजीव की उसके पिता फूलचंद व दूसरे भाई सुभाष के साथ कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई सुभाष ने पिता फुल सिंह, भाभी रेशमा, बेटे शुभम, गोपाल व रिश्तेदार कनड़ के साथ मिलकर उसके दूसरे भाई संजीव, भाभी पिंकी व भतीजी महक पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जब वह उन्हें छुड़वाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी रॉड व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसकी बाजू, टांग व हाथ पर गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने उसकी भतीजी महक के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।