फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attacked with rod and baton, case filed against father and three sons

रॉड व डंडों से हमला कर किया घायल, पिता व तीन बेटों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attacked with rod and baton, case filed against father and three sons
क्षेत्र के गांव राजपुर में पिता और उसके तीन बेटों ने गांव के ही अशोक कुमार पर रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी पिता व उसके तीन बेटों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गांव राजपुर निवासी अशोक कुमार ने साढौरा पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही राजेश और उसके लड़कों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। लेकिन उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। अशोक ने बताया कि वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में राजेश ने अपने तीन बेटों विक्की, रोहन व अभिषेक के साथ मिलकर उस पर रंजिशन हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed