फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack with sharp weapons in drain construction dispute, five injured

Yamuna Nagar News: नाली निर्माण विवाद में तेजधार हथियारों से हमला, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapons in drain construction dispute, five injured
साढौरा। कस्बे में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटवारखाना के पास स्थित श्री कृष्णा मंदिर के नजदीक दुकानदार और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार रामकुमार ने अपने बेटे बीर सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले के अमित सेतिया, जतिन चुघ, मनोज कुमार, योगराज और पंकज मेहंदीरत्ता पर हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साढौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमित सेतिया और जतिन चुघ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी अमित सेतिया ने बताया कि श्री कृष्णा मंदिर के पास नगर पालिका द्वारा पहले प्लास्टिक पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसमें कचरा फंसने से गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इससे मंदिर की दीवारों में सीलन आने लगी थी। समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन हटाकर खुली नाली बनाने का कार्य शुरू किया गया। आरोप है कि जब ठेकेदार के कर्मचारी रामकुमार की दुकान के सामने नाली तोड़ने लगे तो उसने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका बेटा बीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed