{"_id":"67af9a5cffc377810d09c6d1","slug":"attack-on-two-students-returning-from-tuition-case-against-two-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133108-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्यूशन से लौट रहे दो छात्रों पर हमला, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्यूशन से लौट रहे दो छात्रों पर हमला, दो पर केस
Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। ट्यूशन से पढ़कर वापस लौट रहे दो छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला करके उन्हें घायल करने के मामले में पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान साढौरा के विवेक व विजय के तौर पर हुई। जबकि पुलिस उनके साथियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
कनीपला गांव के जयचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा प्रशांत शर्मा व उसका दोस्त शिवम यह दोनों ही कस्बे के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। आठ फरवरी की शाम को दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय जैन मंदिर के पास अचानक पांच-छह लड़कों ने इनकी बाइक को रोक लिया और उन पर डंडों, रॉड व गंडासियों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रशांत की दाईं बाजू, बाई टांग, चेहरे पर एवं अन्य शरीर पर चोटें आईं और शिवम के दोनों हाथों की कलाइयों पर व अन्य शरीर पर काफी चोटें आई। वहां मौजूद लोगों ने प्रशांत व शिवम को बडी मुश्किल से छुडवाया। लोगों को एकत्रित होते देखकर मारपीट करने वाले लड़के मौका से फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी पहुंचाया गया और बाद में उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दिए गए बयानों में प्रशांत व शिवम ने हमलावरों की पहचान साढौरा के ही विवेक व विजय के तौर बताई है। एसएचओ अमित ने बताया कि केस दर्ज करके हमलावरों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।