फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on the team of GST Intelligence who arrived to raid the fertilizer store, rescued the firm operator from custody

खाद भंडार पर दबिश देने पहुंची जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम पर हमला, हिरासत से लिए फर्म संचालक को छुड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on the team of GST Intelligence who arrived to raid the fertilizer store, rescued the firm operator from custody
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव करहेडा खुर्द में स्थित हर्षित ट्रेडर्स एवं एमएस खाद भंडार पर दबिश देने आई जीएसटी इंटेलिजेंस (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की टीम के साथ मारपीट की गई। दबिश के दौरान टीम फर्जी बिलों के आरोप में खाद गोदाम के संचालक करेहडा खुर्द निवासी मनोज कुमार को हिरासत में ले लिया। जैसे ही टीम उन्हें लेकर चलने लगी। तभी करीब 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने टीम द्वारा हिरासत में लिए मनोज कुमार को छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी गोदाम संचालक, उसके पिता व एक अन्य को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस गुरुग्राम के अधिकारी योगेश धनखड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव करेहड़ा खुर्द स्थित हर्षित ट्रेडर्स और एमएस खाद गोदाम पर फर्जी बिल बनाकर जीएसटी चोरी की जा रही है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे यहां पहुंचे। जीएसटी चोरी के मामले में उनकी टीम हर्षित ट्रेडर्स फर्म पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम को गोदाम से कुछ फर्जी बिल मिले। जिसके आधार पर उन्होंने फर्म संचालक मनोज कुमार को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की। तभी वहां पर करीब 15-20 लोग पहुंच गए। उन्होंने वहां पर हंगामा कर दिया। उनके ड्राइवर दर्शन यादव के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर पहुंचे लोग फर्म संचालक मनोज को उनके चंगुल से निकाल ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में इंटेलिजेंस अधिकारी योगेश धनखड़ की शिकायत पर खाद विक्रेता करेहड़ा खुर्द निवासी मनोज, उसके पिता पुरुषोत्तम, विनय और आज्ञाराम समेत 15-20 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed