{"_id":"6508a872c4dff700b60d8517","slug":"attack-on-family-eating-at-home-three-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5954-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में खाना खा रहे परिवार पर हमला, तीन चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में खाना खा रहे परिवार पर हमला, तीन चोटिल
विज्ञापन
कस्बे के खेड़ा मोहल्ला में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर खाना कर रहे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें तीन-चार लोगों को चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खेड़ा मोहल्ला छछरौली निवासी जितेंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में कार चलाता है। वह अपने घर आया हुआ था। उसके घर पर उसकी बहन भी आई हुई थी। परिवार के सभी सदस्य दोपहर को घर पर खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले अर्शदीप सिंह, रोजी, पम्मी, वरिंद्र, अनु, राजवंत कौर, अमृतकौर ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उस पर व उसके परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। जिसमें वो, उसकी बहन व एक अन्य को चोटें लगी। उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।