{"_id":"6a2332d4f4ffa32e31012eb3","slug":"attack-inside-the-house-three-injured-including-a-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157249-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर किया हमला, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर किया हमला, महिला समेत तीन घायल
Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हथियारों से लैस कई लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव जयधर निवासी फुरकान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात उसका बेटा सावेज अपने दादा लुकमान के घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फुरकान के अनुसार अगले दिन वीरवार सुबह वह खेत में गया था।
इसी दौरान करीब 10:45 बजे उसे सूचना मिली कि उसके घर पर हमला हुआ है। जब वह घर पहुंचा तो उनकी पत्नी रुकसाना घर के गेट के पास घायल अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कई आरोपी हथियारों और ईंट-पत्थरों के साथ घर में घुस आए। वे सावेज के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जब उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं है तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि एक आरोपी ने लाठी से वार किया। दूसरे ने गंडासी से उसके सिर पर चोट पहुंचाई। शोर सुनकर फुरकान का भांजा मुशर्रफ भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उस पर भी लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया गया। वहीं फुरकान की बहन इसराना के साथ भी मारपीट की गई। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।