{"_id":"660f172d6b41567b1e0b3f87","slug":"attack-after-entering-the-house-two-brothers-bloodied-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116826-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर हमला, दो भाई लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर हमला, दो भाई लहूलुहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दामला गांव में रंजिशन कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों व परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी परिवार के पांच नामजद करते हुए 12-13 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दामला निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर में मौजूद था। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले संजू, अनिल, अर्जुन, लीला, पूनम व 12-13 अन्य आरोपी हाथों में डंडें, लाठियां व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उन्हें जाति सूचक शब्द कहें और उनके पर हमला कर दिया।
हमले में वह तथा उसका भाई अनुराग घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।