{"_id":"686d66cf81111e21b0001c8b","slug":"atm-broken-with-iron-rod-cash-not-accessible-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140481-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरिये से तोड़ा एटीएम, नकदी तक नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरिये से तोड़ा एटीएम, नकदी तक नहीं पहुंचा
Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चिट्टा मंदिर रोड पर हिताची के एटीएम बूथ में नकाबपोश युवक घुस गया और सरिये से कुछ हद तक मशीन का एक हिस्सा खोल भी दिया, पर वह नकदी तक नहीं पहुंच पाया। घटना चार जुलाई तड़के हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एटीएम बूथ के फ्रेंचाइजी होल्डर गधौली निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें पांच जुलाई को उक्त घटना का पता चला। जब उनके पास लोगों के फोन आने लगे, वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचित किया। अमित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि नकाबपोश युवक बूथ में आया और मशीन को पीछे से ऑफ किया।
इसके बाद सरिये से मशीन को खोलने का प्रयास किया। वह मशीन में रखी नकदी तक नहीं पहुंच पाया, जिससे करीब चार लाख नकदी चोरी होने से बच गई। थाना शहर यमुनानगर से मामले में जांच अधिकारी रामदीप सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।