फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ATM booths are not secure at night

Yamuna Nagar News: रात में एटीएम बूथों की नहीं सुरक्षा

Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
ATM booths are not secure at night
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। घने कोहरे के दौरान अक्सर एटीएम से नकदी लूटे जाने की वारदात होती रहती हैं। इसके बावजूद साढौरा के 11 में से किसी भी एटीएम बूथ पर रात के समय सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। गार्ड की तैनाती करने की बजाय बैंक एटीएम बूथ को रात के समय ताला ही लगा देते हैं। शनिवार रात को भी छह एटीएम पर ताले लटके थे।
सभी बैंकों के एटीएम बूथ पर दिन के समय गार्ड तैनात रहते हैं। पुलिस की ओर से बार-बार कहे जाने के बावजूद रात को अधिकतर एटीएम बूथ पर कोई गार्ड नहीं होता है। शनिवार रात पीएनबी की मुख्य शाखा के अलावा दोसड़का मार्ग पर स्थित इसके दोनों एटीएम पर ताले लटके थे। थाने वाली गली में स्थित इंडियन बैंक के एटीएम पर भी ताला लटका लगा था।
विज्ञापन

इसी तरह एसबीआई की अनाज मंडी की शाखा के बाहर लगे एटीएम, एचडीएफसी की शाखा के बाहर लगे एटीएम और एक्सिस बैंक के बाहर लगे एटीएम पर भी ताले लटके हुए थे। कोटला मार्ग पर एसबीआई के एटीएम, सेंट्रल बैंक के एटीएम, एक्सिस बैंक के एटीएम तथा एचडीएफसी के एटीएम खुले थे। इनमें से किसी पर भी गार्ड नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा एसएचओ के निवास के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी खुला तो था लेकिन वहां भी गार्ड मौजूद नहीं था। यही नहीं दिन में प्रत्येक कोने को जगमग करके रखने वाले एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक तो अंधकार में डूबे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed