{"_id":"646287d88a85975f31073f64","slug":"asked-for-60-thousand-to-remove-name-from-theft-case-by-becoming-detective-staff-yamuna-nagar-news-c-18-1-122300-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डिटेक्टिव स्टाफ बनकर चोरी के केस से नाम निकालने के लिए मांगे 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डिटेक्टिव स्टाफ बनकर चोरी के केस से नाम निकालने के लिए मांगे 60 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को डिटेक्टिव स्टाफ बताकर बाइक चोरी के केस से गांंव के युवक का नाम निकालने के एवज में गांव मैहलावाली निवासी बलविंदर सिंह से 60 हजार रुपये की मांग की गई है। रुपये नहीं देने पर अज्ञात नंबर से फोन करने वाले आरोपी ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में शिकायत के बाद थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मैहलावाली निवासी बलविंद्र ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह डिटेक्टिव स्टाफ से बोल रहा है। उन्होंने मैहलावाली निवासी मोनू उर्फ पाचर को चोरी की बाइक समेत पकड़ा हुआ है। बाइक चोरी में उनके गांव के रोहित का भी नाम आ रहा है। आरोपी ने कहा कि अगर तुम रोहित को छुड़वाना चाहते हो तो मुझे 60 हजार रुपये दे दो। मैं उसे केस से बाहर कर दूंगा। आरोपी की बात सुनकर उसने कहा कि वह अभी बाहर है। थोड़ी देर में रोहित से बात करवाउंगा। इसके बाद वह रोहित के घर पर गया। उसी समय फिर से आरोपी का फोन आया। उसने फोन सुना। आरोपी ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि वह रोहित का केस बाहर से बाहर ही निपटा देगा। उसने रोहित की मां को फोन दिया। इसके बाद आरोपी की रोहित की मां से बात होती रही। रोहित की मां से भी डिटेक्टिव स्टाफ का नाम लेकर आरोपी 60 हजार रुपये की मांग करता रहा। आरोपी ने कई बार उन्हें फोन किया। फोन आने के बाद वह, रोहित की मां पाली देवी के साथ गांव के सरपंच धर्मपाल के पास गए। आरोपी का फिर से उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने दोबारा रोहित की मां से उसकी बात कराई। आरोपी ने रुपये न देने पर रोहित को केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने सरपंच के साथ मिलकर इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी कुसुम बाला का कहना है कि मामले में अज्ञात पर रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।