फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ASI's father cheated of Rs 7.89 lakh

Yamuna Nagar News: एएसआई के पिता के साथ 7.89 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 23 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
ASI's father cheated of Rs 7.89 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेट बैंकिंग बंद करने के लिए मोबाइल के व्हाट्सएप पर लिंक फाइल भेजी गई, जिस पर क्लिक करने पर बैंक खाते से 7.89 लाख रुपये निकल गए। इस तरह की साइबर ठगी जगाधरी पुलिस लाइन में रह रहे एएसआई के पिता मदनलाल से हुई। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में पुलिस लाइन समीप रहने वाले मदनलाल ने बताया कि 19 सितंबर को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी गई। बताया गया कि यह फाइल नेट बैंकिंग बंद करने के लिए है। इस लिंक फाइल पर क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। बाद में मोबाइल पर बैंक खाते से 7.89 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए जाने के संदेश आए। साइबर ठगी का पता लगते ही बैंक व पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी अनिल का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed